ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

भागलपुर: चलती ट्रेन से मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़ा, 5 किमी तक खिड़की से लटकाए रखा

BHAGALPUR: बेगूसराय जिले के बाद अब भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चोर को ट्रेन से मोबाइल चोरी करना महंगा पड़ गया। लोगों ने चलती ट्रेन से मोबाइल लेकर भाग रहे

भागलपुर: चलती ट्रेन से मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़ा, 5 किमी तक खिड़की से लटकाए रखा
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: बेगूसराय जिले के बाद अब भागलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चोर को ट्रेन से मोबाइल चोरी करना महंगा पड़ गया। लोगों ने चलती ट्रेन से मोबाइल लेकर भाग रहे चोर को पकड़ लिया और उसे ट्रेन के अंदर खिंच लिया। यात्रियों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना को देखकर लोगों को बेगूसराय वाली घटना याद आ गई। 



मोबाइल चोर पकड़ाया



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ चोर ट्रेन खुलने का इंतज़ार कर रहा था। जैसे ही ट्रेन खुली उसने मोबाइल के लिए झपट्टा मार दिया। समय रहते यात्री ने चोर को दबोच लिया और चलती ट्रेन में उसे लटकाए रखा। चोर को अंदर खींचकर उसकी जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो भागलपुर लैलक स्टेशन का बताया जा रहा है| हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 



चोर के साथी ने लोगों पर किया हमला


वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर (नीतीश यादव) ने लिखा है कि आज लैलख स्टेशन पर मोबाइल और छिनतई करने के दौरान एक चोर को खिड़की से लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने चोर को स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर तक लटकाते रखा। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि लोगों के चंगुल में फंसे चोर के सहयोगी ने उसे बचाने के लिए लोगों पर चाकू और पत्थर से कई बार हमला भी किया। 



बेगूसराय में भी हुई थी ऐसी घटना



इससे पहले बेगूसराय जिले से भी एक ऐसी घटना सामने आई थी। लोगों ने मोबाइल चोर को चलती ट्रेन से पकड़ लिया था और उसे लटकाए हुए खगड़िया ले गए थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था /

टैग्स