ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 3 लाख मुआवजा दिए जाने का सरकार को आदेश

BHAGALPUR: भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनायी गयी है। भागलपुर पोक्सो कोर्ट एडीजे 7 लवकुश कुमार की अदालत ने नाबालिग बच्ची से रेप मामले में आर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 3 लाख मुआवजा दिए जाने का सरकार को आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनायी गयी है। भागलपुर पोक्सो कोर्ट एडीजे 7 लवकुश कुमार की अदालत ने नाबालिग बच्ची से रेप मामले में आरोपी विकास कुमार को 20 साल की सजा सुनायी। 3 लाख मुआवजा पीड़िता को देने का आदेश कोर्ट ने सरकार को दिया है। 


बताया जाता है कि मामला 25-6-2020 का है जब इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने गंदा काम किया। जब बच्ची शौच के लिए गई थी तभी विकास कुमार ने बच्ची के साथ रेप किया और उसे बेरहमी से घायल कर दिया। बच्ची को मृत समझ आरोपी मौके से फरार हो गया था।


 वहीं परिजन देर रात तक बच्ची को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह घायल अवस्था में जब वह घर आई तब घटना की जानकारी परिजनों को हुई। जिसके बाद परिजनों ने सबसे पहले बच्ची का इलाज कराया फिर 5 दिन के बाद मामला थाने में दर्ज कराया। इसी मामले में आज कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनायी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता