ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

आर्केस्ट्रा देखने गए शख्स का सड़क पर मिला शव, शरीर पर जख्म के निशान; पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में विश्वकर्मा पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा देखने गए 54 वर्षीय राजेश सरदार का शव घर के पास सड़क पर मिला। शरीर पर जख्म के निशान और बाइक गायब होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में आर्केस्ट्रा देखने गए व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 की है। वारदात के बाद मौके से मृतक की बाइक गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।



मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बच्चेलाल सरदार के पुत्र राजेश सरदार (54) के रूप में हुई है। शव उनके घर के समीप ही सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के कई निशान बताए जा रहे हैं, जबकि मौके से उनकी बाइक गायब मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 



घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद उनके पति बाइक से घर से करीब पांच सौ मीटर दूर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गए थे।



रात में वह दो बार घर भी आए थे और पत्नी को भी आर्केस्ट्रा देखने चलने के लिए कहा था। हालांकि,पत्नी के मना करने पर वह अकेले ही कार्यक्रम देखने चले गए। रविवार अहले सुबह पड़ोस के लोगों के शोर की आवाज सुनकर अनीता देवी की नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर के समीप सड़क पर राजेश सरदार अचेत अवस्था में पड़े थे। शरीर पर जख्म के निशान देखकर परिजन उनके पास पहुंचे,जहां उन्हें मृत पाया। 



घटनास्थल पर उनकी बाइक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि राजेश सरदार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर में किसी तरह का विवाद था। परिजनों ने आशंका जताई है कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान उनकी हत्या कर दी गई और उनकी बाइक लेकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि,पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है मृतक निःसंतान है राजेश सरदार की अचानक मौत के बाद पत्नी अनीता देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



इधर,रविवार दोपहर एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार से मामले की जानकारी ली तथा घटना के उद्भेदन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेजा। 



परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी घटना के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। मृतक की बाइक भी गायब है,जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता