ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। फोन पर रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश रंजन पांडेय से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन पर रंगदारी मांगने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। रितेश पांडेय के आवेदन पर सारनाथ पुलिस ने एक नामजद आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।


मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के तिलमापुर निवासी रितेश रंजन पांडेय ने पुलिस को बताया कि पैगंबरपुर निवासी बुलबुल यादव ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी।


रितेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि बुलबुल यादव के साथ एक अन्य व्यक्ति ने भी फोन पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से वह काफी डरे सहमे हुए हैं।


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात तक संबंधित मोबाइल नंबर बंद बताया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारनाथ पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया है।


पुलिस के मुताबिक, पैगंबरपुर निवासी बाबूलाल यादव का नाम पहले भी रंगदारी मांगने के मामलों में सामने आ चुका है। आरोप है कि उसने सारनाथ के एक पूर्व थाना प्रभारी को भी धमकी दी थी।


गौरतलब है कि रितेश पांडेय वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के टिकट पर रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। मामले में पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।