ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर में युवक की हत्या, अपराधियों ने मारी चार गोली

BHAGALPUR : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध का ग्राफ कम होता नजर नहीं आ रहा है। भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। भागलपुर जिले के नवगछिया प

भागलपुर में युवक की हत्या, अपराधियों ने मारी चार गोली
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध का ग्राफ कम होता नजर नहीं आ रहा है। भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। अपराधियों ने युवक को 4 गोलियां दागी हैं। 


घटना गोपालपुर थाना इलाके के तीनटंगा दियारा की है। यहां मुकेश मंडल नाम के एक युवक की हत्या अपराधियों ने कर दी है। युवक दियारा स्थित अपने खेत में पटवन करने के लिए गया था इसी बीच चार-पांच की संख्या में आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। मृतक के चाचा चानो मंडल के मुताबिक दो-तीन दिन पहले प्रेम प्रसंग के एक मामले में मुकेश और दूसरे खेमे के लोगों के बीच विवाद हुआ था और ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर उसे सुलझा दिया था। 


माना जा रहा है कि इसी विवाद में मुकेश मंडल की हत्या हुई है। अपराधी पहले से घात लगाकर मुकेश मंडल का इंतजार कर रहे थे और मौका देखते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। गोपालपुर थाने की पुलिस से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता