ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर : युवक की गोली मारकर हत्या, बीती रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

BHAGLPUR : भागलपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सबौर थाना इलाके के ममलखा स्थित

भागलपुर : युवक की गोली मारकर हत्या, बीती रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Editor
2 मिनट

BHAGLPUR : भागलपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सबौर थाना इलाके के ममलखा स्थित एनएच 80 पर हुई है, जहां एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पिंटू मंडल नाम के युवक को अपराधियों ने बीती रात गोली मारी। पिंटू मंडल ममलखा गांव का ही रहने वाला था। अपराधियों ने उसकी हत्या तब की जब वह इंग्लिश गांव में काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। पिंटू मजदूरी का काम करता था। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब इस बात की छानबीन करने में जुटी हुई है कि आखिर पिंटू की हत्या को किसने अंजाम दिया। आपको बता दें कि एक दिन पहले भी एक पिकअप वैन के ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मार दी थी। लूट के दौरान ड्राइवर की हत्या को अंजाम दिया गया था जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता