ब्रेकिंग
Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा

भागलपुर में रिटायर्ड फौजी की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम द

भागलपुर में रिटायर्ड फौजी की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना
Anamika
1 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के  भावानीपुर की है, जहां अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भावानीपुर निवासी रिटायर फौजी अजय यादव के रुप में की गई है. रिटायर्ड फौजी की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मामले की अनुसंधान की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता