ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भागलपुर में फिर मर्डर, किसान को मारी ताबड़तोड़ गोली, इलाके में सनसनी

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी

भागलपुर में फिर मर्डर, किसान को मारी ताबड़तोड़ गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या की इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव की है. अपराधियों ने कैलाश मंडल नाम के किसान को दो गोली मारी और मौके से फरार हो गए. घायल किसान कैलाश मंडल काफी देर तक तड़पते रहे. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर घोघा थाना अध्यक्ष दिलशाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


किसान की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार हत्याकांड में टिबभा मंडल और उसके दो सहयोगी ऋषि मंडल और शोभाकांत मंडल शामिल हैं. घोघा थाना अध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और देर रात ऋषि मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता