ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

भागलपुर में फिर मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक की हत्या करा दी है. इस घटना

भागलपुर में फिर मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक की हत्या करा दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना इलाके की है. जहां लकड़ाकोल गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान दीपक यादव के रूप में की गई है.


मृतक के परिजन बताते हैं कि जमीन विवाद को लेकर दीपक को हथियारबंद तकरीबन आधा दर्जन अपराधियों ने घेर लिया और फिर उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पीरपैंती थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


आपको बता दें कि भागलपुर जिले में एक दिन पहले ही खगड़िया जिले के एक मुखिया पति की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में एक अपराधी की भी मौके पर मौत हुई थी. पुलिस अभी तक इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इस घटना के बाद एक बार से फिर बदमाशों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता