ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

भागलपुर में दिल्ली क्राइम ब्रांच की रेड, साइबर अपराधी मो. तौकीर गिरफ्तार

BHAGALPUR: साइबर ठगी के मामले में मो. तौकीर को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने भागलपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के

भागलपुर में दिल्ली क्राइम ब्रांच की रेड, साइबर अपराधी मो. तौकीर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: साइबर ठगी के मामले में मो. तौकीर को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने भागलपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ भागलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।


भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के चकदरिया गरोहतिया गांव पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की 6 सदस्यीय टीम ने साइबर अपराधी मो.तौकीर को दबोचा है। दिल्ली पुलिस ने गरोहतिया गांव में आरोपी के आधार सेन्टर पर छापेमारी की। जहां से आधार बनाने के उपकरण, लैपटॉप आदि बरामद किया गया। 


बता दें कि मो. तौकीर आधार बनाकर दिल्ली भेजता था। कहीं न कही यह मामला हवाला कांड से जुड़ा हो सकता है। जब आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस उसके गांव पहुँची तो लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया तभी मौके पर मौजूद लोदीपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों को शांत किया। बहरहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीएसपी शंकर राउत आरोपी से लगातार पूछताछ करने के बाद आरोपी को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें