ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में मिली डेड बॉडी

BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर से सामने आ रही है. इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया है.इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच

 इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर से सामने आ रही है. इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया है.इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के पार्ट थर्ड पार्ट के 5वें सेमेस्टर के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है. छात्र की आत्महत्या के बाद अन्य स्टूडेंट काफी परेशान हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हॉस्टल और कॉलेज के कैंपस में स्थिति काफी तनावपूर्ण है. मृतक छात्र की पहचान मोहम्मद कबीर अहमद के रूप में की गई है.


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मृतक छात्र मोहम्मद कबीर अहमद मूल रूप से बीआर के कैमूर जिले का रहने वाला है. जो कई महीनों से भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में पढ़ाई कर रहा था. बताया का रहा है कि जैसे ही इस घटना की सूचना हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों को मिली वे आनन-फानन में मोहम्मद कबीर को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल लेकर आये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता