ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

भाभी से लुक-छिपकर मिला करता था देवर, भईया को चल गया पता, फिर क्या हुआ जानिए..

MUZAFFARPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है वो ना तो उम्र की सीमा देखता है और ना ही रिश्तों की मर्यादा। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है। जहां भाभी से इश्क लड़ाना

भाभी से लुक-छिपकर मिला करता था देवर, भईया को चल गया पता, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है वो ना तो उम्र की सीमा देखता है और ना ही रिश्तों की मर्यादा। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है। जहां भाभी से इश्क लड़ाना एक देवर को काफी महंगा पड़ गया। महिला के पति को इस बात का शक था कि उसका चचेरा भाई अक्सर उसके नहीं रहने पर उसके घर आता है। पत्नी से उसका अवैध रिश्ता है। इसी बात से गुस्साएं भाई न अपने चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।


पत्नी के साथ चचेरे भाई का अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए गुस्साएं पति ने चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे उसकी हाथ का कलाई कट गयी। चचेरे भाई को बचाने के लिए उसकी मां और छोटा भाई भी आगे बढ़े। लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे वे दोनों भी घायल हो गये हैं।


इस घटना से मची अफरा-तफरी के बीच गांव वालों मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी को काफी मशक्कत के बाद पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना इलाके का है। जहां इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। चचेरे भाई पर हमला करने वाले महिला के पति का आरोप है अक्सर उसका चचेरा भाई अकेले में आकर पत्नी से मिलता था। जब उसे यह पता चल जाता था कि घर पर हम नहीं है और ना ही परिवार का कोई सदस्य है तब घर आ धमकता था और घंटों पत्नी के साथ रहा करता था।


हमला करने वाले शख्स ने पत्नी और चचेरे भाई के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही घायल चचेरे भाई, मां और छोटे भाई को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का इलाज जारी है। हमला करने वाले व्यक्ति के चचेरे भाई के दाहिने हाथ की कलाई कट गयी है और सिर पर भी गंभीर चोटे आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।   

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें