ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

साइबर ठगों से सावधान: ONLINE मिक्सर मंगवाना पड़ गया महंगा, एड्रेस अपडेट के नाम पर महिला के अकाउंट से निकाले 52 हजार रूपये

गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च कर महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर को फोन लगाया था। लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि जिससे वो बात कर रही है वो किसी कंपनी का प्रतिनिधि नहीं बल्कि साइबर क्रिमिनल है। पलक झपकते ही फ्रॉड ने अकाउंट से 52 हजार रूपये निकाल लिया।

BIHAR POLICE
साइबर ठगी की शिकार महिला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: यदि आप भी किसी कंपनी का नंबर गूगल पर सर्च करते हैं तो सावधान हो जाए। पटना के जक्कनपुर की रहने वाली एक महिला इसी चक्कर में अपना 52 हजार रूपया गवां चुकी है। महिला ने एक मिक्सर ऑनलाइन ऑर्डर देकर मंगवाया था लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो गया। 


दरअसल महिला ने जो मिक्सर ऑर्डर किया था वो 12 फरवरी को डिलीवरी होना था लेकिन 14 फरवरी तक भी नहीं आया तब जाकर महिला ने जिस कंपनी से ऑर्डर किया उसका नंबर गूगल पर सर्च किया। गूगल ने कंपनी का मोबाइल नंबर 9123882769 बताया। जिस पर महिला ने कॉल किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर बताया और कहा कि आपका एड्रेस हमारे साइट पर अपडेट नहीं है। 


पिन कोड में गड़बड़ी रहने के कारण आपका सामान डिलीवरी नहीं किया गया है। सबसे पहले आपको अपना पता अपडेट कराना होगा तभी आपका सामान आपके घर तक पहुंचेगा। महिला उस फ्रॉड के झांसे में आ गयी उसने अपने एड्रेस बताया जिसके बाद एक लींक भेजा गया जिसे क्लिक करते ही महिला के अकाउंट से 52 हजार रूपये निकल गये। महिला के मोबाइल पर पैसा डेबिट होने का मैसेज आया तो वो हैरान रह गयी। 


फिर उसे एहसास हो गया कि वो साइबर ठगी की शिकार हो गयी है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में जाकर की। साइबर थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से ट्रांजैक्शन का डिटेल मांगा गया है। मोबाइल नंबर को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।