ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि एक के बाद एक वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित

बेगूसराय में अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट


BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि एक के बाद एक वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बैंक बाजार का है जहां अपराधियों ने कार सवार एक ठेकेदार को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूससराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी है। घायल व्यक्ति की पहचान झमटिया निवासी दीपक कुंवर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में दीपक की मां ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने जा रहा था तभी अचानक किसी दोस्त का फोन आया। दोस्त ने इमरजेंसी की बात कह कार लेकर आने को कहा। जिसके बाद वह कार लेकर घर से निकल पड़ा। लेकिन तभी दोस्त ने फोन कर कहा कि काम हो गया वो लौंट जाए।  जिसके बाद दीपक अपने घर लौटने लगा तभी रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बछवारा पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता