ब्रेकिंग
सरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई

बेरहमी से युवक का मर्डर, शव को 4 टुकड़ों में काटकर जगह-जगह फेंका

WEST CHAMPARAM: बड़ी खबर बेतिया से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पहले तो युवक को धमकी दी और फिर घर से बुलाकर बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.मर्डर के बाद युवक के शव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAM: बड़ी खबर बेतिया से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पहले तो युवक को धमकी दी और फिर घर से बुलाकर बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

मर्डर के बाद युवक के शव को चार भागों में बांट दिया  और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. शव की पहचान न हो इससे बचने के लिए सिर को बुरी तरह से कुचल दिया. मृतक की पहचना मुफस्सिल थाना इलाके के लालू नगर के 22 साल के खालिद हुसैन के रुप में की गई है. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि खालिद शनिवार की शाम घर में ही थी. तभी अंधेरा होने पर घर से बाहर किसी ने उसका नाम लेकर बुलाया. तभी खालिद घर के बाहर निकला और देर रात तक घऱ लौटकर नहीं आया. रविवार को उसका शव चार टुकड़ों में मक्का फैक्ट्री  के पास मिला. जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं उसका सिर लालूनगर में ही मस्जिद के पास मिला. पहचान छिपाने के लिए शव को बुरी तरह से कुचल दिया गया था. खालिद का शव मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया. मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पहुंच पुलिस ने मामले को शांत कराया. वहीं मृतक के पिता ने बताया कि घर में एक पर्चा भी फेंका हुआ मिला है, जिसमें लिखा है कि केस और जमीन नहीं छोड़ोंगे तो इसी तरह से बेरहमी से सब को मारता जाउंगा.