ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बेलगाम कार ने 6 लोगों को रौंदा, 2 मजदूरों की मौत

PATNA: दानापुर के रानी तालाब थानाक्षेत्र के पकरंदा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बेलगाम कार ने एक साथ 6 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत ह

बेलगाम कार ने 6 लोगों को रौंदा, 2 मजदूरों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दानापुर के रानी तालाब थानाक्षेत्र के पकरंदा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बेलगाम कार ने एक साथ 6 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जिसमें कार सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।  


पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे जिन लोगों को कार ने कुचला वे सभी लोग मजदूर हैं। जो मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी पटना से आ रही बेलगाम कार ने सभी को कुचल डाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि कार सवार तीनों युवक पटेल नगर का रहने वाला है। जिन्हें इलाज के लिए PMCH में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें