ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय: बेखौफ अपराधियों की करतूत, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI: जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरियारपुर

बेगूसराय: बेखौफ अपराधियों की करतूत, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: जिले में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित वार्ड 9 की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मृतक की पहचान नेपो महतो के रूप में हुई है जो बरियारपुर स्थित वार्ड 9 के रहने वाले थे। जो किसी काम से पैदल जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। तेघड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि महज 120 रूपए के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता