ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय के मेन बाजार में अपराधियों ने वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर दिनदहाड़े गोलियों की बौछार कर दी। दो गोलियां लगने से हालत गंभीर हो गयी। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है।

बिहार न्यूज
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज स्थित ममता होटल के पास मेन बाजार का है, जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


घायल वॉलीबॉल प्लेयर की पहचान मंझौल पंचायत-3, पुरवारी टोल निवासी अंजय सिंह के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद कुमार अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बेगूसराय मेन बाजार आ रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने ममता होटल के पास उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


अपराधियों की गोलीबारी में गोविंद कुमार घायल हो गया। उसे दो गोलियां लगीं है, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोलीबारी के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल खिलाड़ी को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।


वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया है। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


इधर, एसपी मनीष स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर किन वजहों से बदमाशों ने खिलाड़ी को निशाना बनाया। घटना के सभी पहलुओं—व्यक्तिगत रंजिश, आपराधिक पृष्ठभूमि या अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से आमजन में दहशत और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता