ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार के बल पर 4 लाख रुपये लेकर भागे अपराधी

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों

SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार के बल पर 4 लाख रुपये लेकर भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने ठाकुरिचक चौक स्थित स्टेट बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना गढहाराथाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरिचक चौक के पास की है.


बताया जाता है कि नकाबपोश अपराधियों ने स्टेट बैंक में घुसकर हथियार के बल पर करीब 4 लाख 90 हजार रुपयों की लूटपाट को अंजाम दिया. इस लूटपाट के बाद वहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. 


मिली जानकारी के अनुसार चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में अपराधियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता