ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सड़क पर खुलेआम एक शख्स ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

BEGUSARAI: सड़क पर खुलेआम एक युवक द्वारा पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर फायरिंग करने वाले शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है मानो

सड़क पर खुलेआम एक शख्स ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: सड़क पर खुलेआम एक युवक द्वारा पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर फायरिंग करने वाले शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है मानों वह शराब की नशे में धुत है। युवक को बीच सड़क पर फायरिंग करता देख किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


फायरिंग करने की यह घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही गांव की बतायी जा रही है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फायरिंग करते युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखते हुए पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। जिस वक्त युवक फायरिंग कर रहा था उस समय सड़क पर लोगों की भीड़ थी यदि जरा सी भी चुक होती तो गोली किसी को लग सकती थी।


बताते चलें कि जिस तरीके से बेगूसराय में अपराधियों द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है यह कहीं ना कहीं पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।वही जिस तरीके से युवक द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता मानों अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग करने वाले शख्स को पता लगाने में पुलिस जुटी है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता