ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पार्षद पति की करतूत: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की पिटाई, सिर के बाल तक काट डाला

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला के साथ पार्षद पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। पार्षद पति ने महिला की पिटाई के बाद उसके बाल तक काट डाला। <p

पार्षद पति की करतूत: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की पिटाई, सिर के बाल तक काट डाला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला के साथ पार्षद पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। पार्षद पति ने महिला की पिटाई के बाद उसके बाल तक काट डाला। 


मामला बखरी थाना क्षेत्र का है जहां राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने नगर परिषद बखरी वार्ड नंबर 2 के पार्षद पति शम्स तबरेज पर दुष्कर्म का प्रयास करने, पिटाई करने और बाल काटने का आरोप लगाते हुए बखरी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने के बाद बखरी थाना पुलिस ने आरोपी पार्षद पति शम्स तबरेज को गिरफ्तार कर लिया है। 


पीड़िता ने बताया कि 30 मई की सुबह पार्षद पति अपने कुछ गुर्गों को लेकर उनके घर पहुंचा और उसे पकड़ कर ले गया उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बाल को काट दिया। 


बताया जाता है कि राजस्थान की रहने वाली पीड़िता अपने बहन के यहां बेगूसराय के बखरी इलाके में आई हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके बहन के गांव की पार्षद पति ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि रेप का प्रयास भी किया और विरोध करने पर बाल काट दिया गया फिलहाल पुलिस आरोपी पार्षद पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


बखरी थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया है कि बखरी थाना अंतर्गत रामपुर पठान टोली की रहने वाली हैं। राजस्थान में महिला की शादी हुई है और वह अपने पिता के पास आई हुई थी। थाना में आवेदन मिलने के बाद कल प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका कांड संख्या 138/23 है। मुख्य आरोपी शिक्षक तबरेज शम्स को गिरफ्तार कर लिया गया है जो वार्ड पार्षद पति है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं की जाएगी।


वही एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद के पति की गिरफ्तारी हो चुकी है। वार्ड पार्षद ने बदमाशी किया है। एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला राजस्थान की नहीं बखरी की रहने वाली है, उनके मांता-पिता बखरी के रहने वाले हैं। राजस्थान में महिला शादी करके रहती है वहां से वह बखरी आई हुई थी।


 लेकिन किसी लड़के से यहां इंटेंगल हो गई, लड़के की पत्नी ने शिकायत कर दी की ये महिला आकर यहां माहौल बिगाड़ रही है। फिर पंचायती हुई है। तबरेज की फैमिली ने महिला के साथ गुंडागर्दी करना शुरू कर दिया। पंचायत है तो पंचायती की तरह करना चाहिए। यह नहीं कि महिला का बाल मुंडन करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। शम्स तबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता