ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपित को 20 साल की सजा

BEGUSARAI: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बेगूसराय कोर्ट का आज बड़ा फैसला सुनाया है। पाॅक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए खोदावंदपुर

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपित को 20 साल की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बेगूसराय कोर्ट का आज बड़ा फैसला सुनाया है। पाॅक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए खोदावंदपुर छौड़ाही गांव निवासी आरोपित शंकर दास को नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी पाया और 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 50 हजार अर्थदंड भी लगाया।


पॉक्सो कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को 5 लाख रूपया मुआवजे के रूप में पीड़िता को देने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल 11 गवाहों की गवाही कराई। घटना 17 अगस्त 2021 का है। जब 6 साल की नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी तभी रात के 10:30 बजे नाबालिक लड़की के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो देखा कि आरोपित नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा है। 


इस केस के अनुसंधानकर्ता ने नाबालिग लड़की का बयान न्यायालय में 164 के तहत दर्ज कराया। बयान में नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की। नाबालिग लड़की की मां ने भगवानपुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में आज कोर्ट का अहम फैसला आया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता