ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बेगूसराय में अपराधियों ने घर के बाहर शख्स की गोली मारकर की हत्या, सकते में पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.घटना ते

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना तेघरा थाना इलाके के ज्योति चौकी है. मृतक युवक की पहचान रामराजी साह के बेटे संजीत कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि संजीत कुछ दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी बाइक पर सवार होकर 6 की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

मामले की जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता