ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या, भाई बना भाई का हत्यारा

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर भाई-भाई का रिश्ता शर्मसार हुआ है। मामूली विवाद में भाई ने पीट-पीटकर भाई की हत्या कर दी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।&nb

मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या, भाई बना भाई का हत्यारा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर भाई-भाई का रिश्ता शर्मसार हुआ है। मामूली विवाद में भाई ने पीट-पीटकर भाई की हत्या कर दी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


बेगूसराय से रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भूमि विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही सहोदर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 3 बसही निवासी रामरतन महतो के 50 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ महतो के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार की शाम घर की दीवार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था जो मारपीट की घटना में तब्दील हो गया और देखते ही देखते दोनों में हाथापायी भी शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में रामरतन की मौत उस वक्त हो गई जब घरवालों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के भतीजे ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक भाई की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता