ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी दो बच्चों का है बाप

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र क

मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी दो बच्चों का है बाप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  घटना बछवारा थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


डायल-112 को यह सूचना मिली थी कि जहानपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं उसका मामा ही है। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की। जिसके बाद नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई। घटना को एसपी मनीष ने गंभीरता से लेते हुए डीएसपी तेघरा के नेतृत्व में बछवारा थाने की पुलिस की टीम बनायी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया। 


आरोपी की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के जहानपुर के रहने वाले मोहम्मद अनावरूल के 35 वर्षीय बेटे मोहम्मद अंसार के रूप में हुई है। आरोपी दो बच्चों का बाप है और पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस संबंध में आरोपी की मां ने बताया कि मेरे पति नहीं है। मैं मायके में ही रहती हूं। मेरे भाई ने ही मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मेरी बेटी दसवीं क्लास में पढ़ती है। इतना कह पीड़िता के मां भी बेसुध हो गई। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।