ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

हत्या के मामले में बेगूसराय कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 आरोपित को आजीवन कारावास की सजा

BEGUSARAI: बेगूसराय कोर्ट ने हत्या के एक मामले में 5 आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बेगूसराय कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने राम गोपाल राय ह

हत्या के मामले में बेगूसराय कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 आरोपित को आजीवन कारावास की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय कोर्ट ने हत्या के एक मामले में 5 आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बेगूसराय कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने राम गोपाल राय हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले के पांच आरोपित को यह सजा सुनाई। 


बता दें कि साहेेबपुर कमाल थाना के रघुनाथपुर निवासी सूचक बालेश्वर राय ने अपने प्राथमिकी में बताया कि 16 अगस्त 2013 को 5:00 बजे सुबह में ग्राम रघुनाथपुर में ग्रामीण सचिदा राय, बाबूलाल राय, रोहित राय, रणधीर राय, अमल राय ने घेर कर राम गोपाल राय को गोली मार कर हत्या कर दिया था। अभियोजन की ओर से एपीपी राम प्रकाश यादव और राजकुमार महतो ने कुल 10 गवाहों की गवाही कराई गई। 


जिसके बाद न्यायालय ने आज पांचों आरोपित को रामगोपाल राय की हत्या में दोषी पाकर भारतीय दंड विधान की धारा 302 में आजीवन कारावास एवं 25000 अर्थ दंड की सजा सुनाई एवं भारतीय दंड विधान की धारा 326 में 10 साल सश्रम कारावास एवं 10000 अर्थ दंड की सजा सुनाई एवं भारतीय दंड विधान की धारा 147 में 2 साल  सश्रम  कारावास एवं 2000 अर्थदंड की सजा सुनाई एवं भारतीय दंड विधान की धारा 148 में दोषी पाकर 3 साल सश्रम कारावास एवं 3000 अर्थ दंड की सजा सुनाई एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 27 में दोषी पाकर 3 साल  सश्रम कारावास एवं 10000 अर्थ दंड की सजा सुनाई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता