ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

घर से AK-47 और सैकड़ों जिंदा कारतूस बरामद किये जाने के मामले में कोर्ट का फैसला, आरोपित मंजेश को 6 साल की सजा

BEGUSARAI: बेगूसराय कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल कुमार तिवारी की अदालत ने आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित नगर थाना के कपसिया चौक निवासी मंजेश कुमार को आर्म्स एक्ट के

घर से AK-47 और सैकड़ों जिंदा कारतूस बरामद किये जाने के मामले में कोर्ट का फैसला, आरोपित मंजेश को 6 साल की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल कुमार तिवारी की अदालत ने आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित नगर थाना के कपसिया चौक निवासी मंजेश कुमार को आर्म्स एक्ट के विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अभय शंकर ने कुल 4 लोगों की गवाही कराई। आरोपित को 6 साल सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गयी। 


मंजेश पर यह आरोप था कि नगर थाना में पदस्थापित तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सूचक अभय शंकर को 20 सितंबर 2021 को रात्रि 12:30 बजे में गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना के कपसिया निवासी मंजेश कुमार अपने घर में AK-47 राइफल रखे हुए हैं। सूचना के बाद सूचक ने पुलिस बल के साथ मंजेश कुमार के घर का घेराबंदी कर जब घर की तलाशी ली तो घर में रखे AK-47 राइफल और सैंकड़ों जिंदा कारतूस बरामद की गई। 


आरोपित मंजेश कुमार को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने आज आरोपित मंजेश कुमार को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए में दोषी पाकर 3 साल सश्रम कारावास एवं 1000 अर्थदंड तथा धारा 25(1-A) में 6 साल सश्रम कारावास एवं 3000 अर्थदंड तथा धारा 26(1) में 5 साल सश्रम कारावास एवं 2 हजार अर्थदंड तथा धारा 26(2) में 5 साल सश्रम कारावास एवं 2000 अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजायें साथ साथ चलेगी। घटना की प्राथमिकी सूचक अभय शंकर ने नगर थाना कांड संख्या 582/21 तहत दर्ज कराई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता