ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गला रेत किसान की हत्या, सोते वक्त अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय में अपने घर पर सोए एक किसान की धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव के महारानी स्थान के पास की ह

गला रेत किसान की हत्या, सोते वक्त अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय में अपने घर पर सोए एक किसान की धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव के महारानी स्थान के पास की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु निवासी रामकिशन शाह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय किसान रामकिशन साह अपने डेरा पर रहकर खेतीबाड़ी और गोपालन का काम करता था। देर रात बदमाशों ने डेरा के कमरे में सोए हुए अवस्था में ही धारदार हथियार से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या की है।


परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब घर के लोगों द्वारा किसान को जगाने की कोशिश किया गया तो उसे मृत पाया। इसके बाद घटना की सूचना मुफसिल थाना की पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इन लोगों के बिच भी यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि किसान की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की। जबकिपरिजन किसी से कोई दुश्मनी की बात से फिलहाल इंकार कर रहे हैं।


वही, इस घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि धनतेरस की रात मृतक किसान रामकिशन शाह खाना खा कर डेरा पर चला गया। वहां थोड़ी देर तक उसने अपने दोस्त और जान - पहचान वाले लोगों से बातचीत की फिर सो गए  और इसके बाद जब हमलोग सुबह इनको जगाने गए तो मृत पाया।  ऐसे में इनकी हत्या कब हुई और किस वजह से हुई इसकी कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। इधर, परिजनों के इस बयान के बाद फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पुरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या किन कारणों से और क्यों की गई है।