ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

दोस्तों से मिलने गया युवक अचानक हो गया गायब, अपहरण की आशंका जता रहे परिजनों ने किया एनएच-28 जाम

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक के अपहरण की आशंका परिजन जता रहे हैं। युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच-28 को जाम कर

दोस्तों से मिलने गया युवक अचानक हो गया गायब, अपहरण की आशंका जता रहे परिजनों ने किया एनएच-28 जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक के अपहरण की आशंका परिजन जता रहे हैं। युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव की है। परिजनों ने बताया कि रजनीश अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकला था लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। पूरे इलाके में उसकी खोजबीन की गयी लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका है। परिजन अब युवक के अपहरण की आशंका जता रहे हैं। 


युवक की सकुशल बरामदगी की मांग परिजन कर रहे हैं। परिजनों ने आज एनएच-28 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एनएच-28 जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा जताया और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।