ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप, हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग

BEGUSARAI: गढ़ाहारा ओपी क्षेत्र स्थित झाड़ी से एक छात्रा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले सिर को पत्थर से कुचल डाला फिर चेहरे पर एसिड

छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप, हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI: गढ़ाहारा ओपी क्षेत्र स्थित झाड़ी से एक छात्रा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले सिर को पत्थर से कुचल डाला फिर चेहरे पर एसिड डालकर छात्रा की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद शव को गढ़ाहारा रेलवे के पास एक झाड़ी में फेंक दिया। छात्रा की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप, हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग

मृतका की पहचान गढाहारा वार्ड नंबर 13 निवासी ललन शाह की 17 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 16 अप्रैल को घर के बगल में एक लड़की की शादी थी। शादी के मटकोर में छात्रा शामिल भी हुई थी। लेकिन मटकोर के बाद वह अचानक गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर परिजनों ने गढ़ाहारा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप, हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग

आज सुबह जब कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे तभी छात्रा की लाश रेलवे के झाड़ी के पास देखकर हैरान रह गये। ग्रामीणों  ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि सपना को अपराधियों ने बड़े ही निर्मम तरीके से पत्थर से सिर को कुचल डाला और चेहरे पर एसिड डालकर उसकी हत्या कर दी। छात्रा की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को झाड़ी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये।  

छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप, हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि छात्रा को अज्ञात अपराधियों द्वारा सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करके शव को रेलवे के झाड़ी में फेंक दिया गया है। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वही सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजन हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता