ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बाइक सवार रेल कर्मी को टैंक लॉरी ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में टैंक लॉरी ने एक रेलवे कर्मचारी को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच-31 की है। घटना की सूच

बाइक सवार रेल कर्मी को टैंक लॉरी ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में टैंक लॉरी ने एक रेलवे कर्मचारी को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलदानी दुर्गा स्थान के पास एनएच-31 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटनास्थल से ड्राइविंग लाइसेंस और पूर्व मध्य रेलवे का आई कार्ड बरामद किया गया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत मगरदही बनारस स्टेट वार्ड 15 निवासी दशरथ मंडल के 31 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। 


मृतक रेलवे में नौकरी करता था। मृतक जनरल वार्ड समस्तीपुर डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल में पदस्थापित थे। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने दी। मौके से उनकी यामाहा बाइक बरामद किया गया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 33AE/ 8161 है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।