ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: स्वर्ण कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, थाने से महज कुछ ही दूरी पर वारदात

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाश ने एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी दिनदहाड़े कारोबारी की दुकान में घुसे और गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

बिहार: स्वर्ण कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, थाने से महज कुछ ही दूरी पर वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाश ने एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी दिनदहाड़े कारोबारी की दुकान में घुसे और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक कारोबारी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुगेरीगंज मोहल्ले की है।


मृतक स्वर्ण कारोबारी की पहचान रविंद्र प्रसाद अंबाष्ठ के बेटे रवि रोशन उर्फ रेड्डी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर कारोबारी रवि रोशन अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान एक बदमाश दुकान में घुसा और बैठकर कारोबारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बदमाश ने कारोबारी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कारोबारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नगर थाना से घटनास्थल की दूरी महज कुछ सौ मीटर है। ऐसे में दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। घटना के बाद से मुंगेरीगंज मोहल्ले में स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश दिख रहा है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता