ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: दो आर्म्स स्मगलर गिरफ्तार, हथियार और गोली समेत भारी मात्रा में गांजा-शराब भी जब्त

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को हथियार, गोली के अलावा शराब और भारी मात्रा में गांजा के साथ

बिहार: दो आर्म्स स्मगलर गिरफ्तार, हथियार और गोली समेत भारी मात्रा में गांजा-शराब भी जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को हथियार, गोली के अलावा शराब और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने राजौरा गांव में छापेमारी कर दोनों तस्करों को दबोचा है।


पुलिस ने राजौरा गांव निवासी सुभाष सैनी के घर से छापेमारी कर 25 पैकेट में लगभग 42 किलो 326 ग्राम गांजा, एक कट्टा, 14 गोली, 65 लीटर विदेशी शराब और एक लाख से अधिक कैस समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के साथ साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


तस्करों की पहचान सिलीगुड़ी जिला अंतर्गत श्रवण नगर वार्ड- 18 निवासी चंद्रदेव सहनी के बेटे लक्ष्मण सहनी और बेगूसराय के साहेपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव निवासी महेंद्र पोद्दार के बेटे दलजीत पोद्दार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रजौड़ा गांव में सुभाष सहनी के घर में कुछ अपराधी छीपे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गांजा और शराब की खेप कहां से लाई गई थी और उसकी सप्लाई कहां करनी थी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता