ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

बिहार: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, महज 500 के लिए गला दबाकर ले ली जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक सनकी पति ने महज पांच सौ रुपय के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे के जन्म पर महिला भगवान को साढ़ी चढाने के लिए पति से पैसे मांग रही थी। पैसों

बिहार: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, महज 500 के लिए गला दबाकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक सनकी पति ने महज पांच सौ रुपय के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे के जन्म पर महिला भगवान को साढ़ी चढाने के लिए पति से पैसे मांग रही थी। पैसों के लिए पत्नी द्वारा दबाव बनाने पर पति ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली गई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 की है।


मृतका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड 24 रहने वाले अमित ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूजा की शादी तकरीबन पांच साल पहले अमित ठाकुर के साथ हुई थी। मृतिका का पति अमित ठाकुर सैलून में काम करता है। शादी के बाद पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के दो साल बाद पूजा फिर से गर्भवती हुई और इसबार उसने बेटे को जन्म दिया।


बेटे के जन्म के लिए पूजा ने भगवान से मन्नत मांगी थी। बेटे के जन्म देने के साथ ही पूजा की मन्नत भी पूरी हो गई लेकिन जब भी वह भगवान को चढ़ाने के लिए पति से साड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगती तो वह इनकार कर देता। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मृतका की मां ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतका पूजा कुमारी बेटे के जन्म के साथ ही बखरी में अवस्थित बहुरा मामा के मंदिर में साड़ी चढ़ाना चाहती थीं लेकीन पति इसके लिऐ राजी नहीं था। 


इसी विवाद में एक दिन पांच सौ रूपया का नोट फाड़ देने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। तब से ही पति पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। बीती रात उनके द्वारा पूजा को फोन करने पर पूजा के देवर ने बताया की भाभी सीढ़ी से गिर गईं है। मृतका के परिजन जब वो लोग मौके वारदात पर पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी के गले पर फसरी लगाने का निशान है। उसके शरीर पर भी जख्म होने का निशान परिजन ने बताया है। मृतका की मासूम बच्ची अर्पण ने बताया कि पापा ने ही मम्मी का गला दबा दिया है।


इस घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पूजा के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता