ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार: देवर-भाभी के बीच हाथापाई के दौरान चाकूबाजी, चचेरे भाई ने युवक को चाकू से गोदा; दो सौ रुपए के लिए वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली बात पर एक चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीए

बिहार: देवर-भाभी के बीच हाथापाई के दौरान चाकूबाजी, चचेरे भाई ने युवक को चाकू से गोदा; दो सौ रुपए के लिए वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली बात पर एक चचेरे भाई ने भाई पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मनसुरचक थाना क्षेत्र के समसा गांव की है।


घायल की पहचान मनसूरचक थाना अंतर्गत वार्ड 8 समसा गांव निवासी गणेश मालाकार के 27 वर्षीय पुत्र मुनचुन मालाकार के रूप में हुई हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम सगी भाभी द्वारा नन बैंकिंग से लिए ऋण को लेकर गणेश समझा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई।


विवाद को समाप्त करने को लेकर वह समसा चौक पर गया, तभी पहले से मौजूद चचेरे भाई से भिड़ गया और चाकू से गोद गोदकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का दो चार सौ रुपए बकाया है। जिस विवाद को लेकर पहले भी चाकू मारने की धमकी दी थी। वहीं घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता