ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मुखिया पति की दबंगई: शराब पीने से रोका तो पड़ोसियों के साथ की जमकर मारपीट, गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक मुखिया पति की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया पति ने अपने सदमर्थकों के साथ पड़ोसियों के घर में घुसकर घर के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की है। मुखिया पति क

बिहार में मुखिया पति की दबंगई: शराब पीने से रोका तो पड़ोसियों के साथ की जमकर मारपीट, गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक मुखिया पति की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया पति ने अपने सदमर्थकों के साथ पड़ोसियों के घर में घुसकर घर के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की है। मुखिया पति की गुंडई का एक वीडियो भी सामने आया है। 


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे मुखिया पति गिरधारी यादव हथियार लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर रहा है जबकि उसके गुर्गे लाठी डंडे से महिला पुरुष की बेहरमी से पिटाई कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव का है। भगतपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिन्हा के परिवार का आरोप है कि पंचायत भवन में मुखिया पति द्वारा नशा करने और फायरिंग करने का विरोध करने पर मारपीट की गई है। आरोपी गिरधारी यादव कुख्यात बदमाश है और वर्तमान में भगतपुर पंचायत के मुखिया संजना देवी के पति है।


पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शिकायत की तो मुखिया पति फिर से पीड़ित के घर पर पहुंचा धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने मुखिया पति के खिलाफ बलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता