ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गोली मारकर मुखिया की कर दी हत्या

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रेश है। घटना &n

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गोली मारकर मुखिया की कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रेश है। घटना  नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के तरैया ढाला के पास की है। घटना के बाद मृतक मुखिया के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक मुखिया की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया  जा रहा है कि मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के आझौर गांव के पास उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में घायल मुखिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े मुखिया की हत्या से समर्थकों में काफी आक्रोश है


गुस्साए मुखिया समर्थकों ने नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक पर शव को सड़क पर रखकर जान कर दिया है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि विरेद्र कुमार शर्मा दूसरी बार चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। आशंका जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।


बताया जाता है कि परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे । मुखिया के हत्या के बाद काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी एनएच 31 पर पहुंचकर जाम में शामिल हैं सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि मुखिया को पहले से जान का खतरा था और 2 वर्षों से आर्म्स लाइसेंस के लिए लगातार प्रयास कर रहा था लेकिन उसे आर्म्स लाइसेंस नहीं मिला और अब बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता