ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में बेखौफ बदमाश: पति के साथ बाइक से जा रही थी महिला, अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर कर दी हत्या

BEGUSARAI: इस वक्त खबर बिहार के बेगुसराय से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने पति के साथ बाइक से जा रही महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह हादसा बखरी थाना के जेकियाही पुल के पास हुई. सूचन

बिहार में बेखौफ बदमाश: पति के साथ बाइक से जा रही थी महिला, अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर कर दी हत्या
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त खबर बिहार के बेगुसराय से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने पति के साथ बाइक से जा रही महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह हादसा बखरी थाना के जेकियाही पुल के पास हुई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.


बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव निवासी प्रशांत पोद्वार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बुलेट से गढ़पुरा हरी गिरी धाम पूजा अर्चना करने जा रहा था, तभी जोकियाही पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति को रोक कर लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान बदमाशों ने प्रशांत से मोबाइल छीनने लगा तो उसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो गोली प्रशांत कुमार की पत्नी मोनी कुमारी को लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में बखरी थाना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, लेकिन दिनदहाड़े जिस तरीके से लूट के दौरान महिला की हत्या की गई है वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता