ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में गोली मारकर फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। इस बार अपराधियों ने बिहार के बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार महिन्द

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में गोली मारकर फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव अब भी जारी है। इस बार अपराधियों ने बिहार के बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक ने दम तोड़ दिया। 


घटना बलिया थाना क्षेत्र स्थित शिवम गैस एजेंसी के पास की है। देर शाम हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान बड़ी बलिया के वार्ड- 4 निवासी कैलाश महतो के पुत्र नंदू महतो के रूप में हुई है। जो महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। 


ऑफिस से काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कर दी है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।  


बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या की गयी है। नंदू महतो खगड़िया में महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी का स्टाफ था। ऑफिस से काम खत्म करने के बाद वो अपनी मोटरसाइकिल से बड़ी बलिया स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे के पास अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जब नंदू महतो ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर बलिया थाने की पुलिस और बलिया डीएसपी नेहा कुमारी पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता