ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में आम और लीची लूटने की कोशिश: विरोध करने पर हुई जमकर मारपीट, दो पक्ष के बीच खूब चले लाठी-डंडे

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने हथियार के बल पर आम और लीची लूटने की कोशिश की है। लूटपाट का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। द

बिहार में आम और लीची लूटने की कोशिश: विरोध करने पर हुई जमकर मारपीट, दो पक्ष के बीच खूब चले लाठी-डंडे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने हथियार के बल पर आम और लीची लूटने की कोशिश की है। लूटपाट का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्ष की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी की गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं।


दरअसल, पूरा मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी बहियार की है। मारपीट में चौकी गांव निवासी मुकेश महतो और रंजन कुमार समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घायल मुकेश महतो ने बताया है कि लगभग एक दर्जन की संख्या में दबंग बगीचा पहुंचकर लीची और आम को लूटने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो नाराज होकर दबंगों ने लाठी डांटे से हमला कर दिया। 


इस दौरान दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने फायरिंग भी की लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, हालांकि बाद में पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की है। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता