ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार: मंदिर से लौट रही पुलिसकर्मी की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया

बिहार: मंदिर से लौट रही पुलिसकर्मी की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 


पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह कब्रगाह के पास का है। घायल महिला की पहचान रति लाल महतो की 32 वर्षीय बेटी कंचन कुमारी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंचन अपनी मां और बच्चे के साथ मंदिर में  पूजा कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


गोली की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि पटाखा फूटा है लेकिन जब कंचन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई तो लोगों को पता चला कि उसे गोली लगी है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचन अपने पति से अलग रहती है उसका पति के साथ विवाद चल रहा है, जिसको लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता