ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, कई लोग घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीती रात आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज सदर अस्प

बिहार: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीती रात आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गाछी टोला उत्तरी की है। 


मृतक की पहचान स्थानीय निवासी हर्षद आलम की 25 वर्षीय पत्नी शाहीन परवीन के रूप में की गई है। जबकि घटना में मो. केसर, मो. केसर की पत्नी अमीषा खातून, रेहान, अफसाना एवं फरजाना घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पौने दो कट्ठा जमीन को लेकर मो.केसर का उसके पड़ोसी मो. इम्तियाज से विवाद चल रहा था।


मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच देर रात आरोपियों ने मो.केसर के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोग बच्चे को बचाने पहुंचे तो मारपीट करने लगे। पड़ित लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन रॉंग नंबर कहकर फोन काट दिया।


पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें दोनों तरफ के लोग घायल है। वहीं एक घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता