ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

बेगूसराय में मर्डर से सुबह-सुबह सनसनी, बदमाशों ने युवक को धारदार हथियार से काटा, आंखें निकली बाहर

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है. युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उत

बेगूसराय में मर्डर से सुबह-सुबह सनसनी, बदमाशों ने युवक को धारदार हथियार से काटा, आंखें निकली बाहर
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है. युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया है. उसकी आंखें निकल गई हैं. हाथ-पांव को बांधकर एक झाड़ी में युवक की लाश फेंकी मिली है. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा पेठिया की है. यहां तेतराही गांव जानेवाली मुख्य पथ पर बलुआहा बहियार के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले युवक को बेरहमी से पिटाई किया फिर बाद में उसे हाथ और गर्दन रस्सी बांध दिया और धारदार हथियार से उसे गर्दन काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को उस जगह फेंक दिया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह शौच करने के लिए इस रास्ते से गुजर रहे तो युवक का खून से लथपथ लाश को इस जगह देखा गया. देखते ही देखते लोगों की उस जगह भीड़ इकट्ठा हो गया. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दिया. वही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई.


मौके पर खोदावंदपुर थाने के पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सका है. खोदावनपुर थाने की पुलिस ने बताया कि पहले अपराधियों ने युवक की हाथ बांध दिया. फिर गर्दन में रस्सी लपेट कर धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता