ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार : दूसरी शादी करने के बाद पति ने पहली पत्नी को मार डाला, गला घोंटकर की हत्या

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोप

बिहार : दूसरी शादी करने के बाद पति ने पहली पत्नी को मार डाला, गला घोंटकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. 


घटना बलिया थाना क्षेत्र के हनुमान महतो टोला की है. मृतका की पहचान तपेश्वर महतो की बेटी निशा देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि पति के दूरी शादी करने लेने की वजह से पति पत्नी में लगातार विवाद चल रहा था. इस विवाद से नाराज होकर निशा अपने मायके चली गई थी. बीती रात पति ने पत्नी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. उसी दौरान पति ने अपनी पत्नी की गले में फंदा डालकर हत्या कर दी मौके से फरार हो गया. 


दरअसल आज सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब तपेश्वर महतो के घर में उनकी बेटी का शव फांसी पर लटका मिला. इस बारे में मृतका के पिता ने बताया कि निशा का पति जटेश्वर महतो से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था. जिसको लेकर बीती रात जटेश्वर शंकर महतो ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर निशा की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.


वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी. मौके पर बलिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 


बताते चलें कि 11 साल पहले बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के पनसलवा गांव के रहने वाले दाहू सिंह के बेटे जटेश्वर की शादी बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया हनुमान महतो टोला के रहने वाले तपेश्वर महतो की बेटी निशा कुमारी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी. 3 साल तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक ठाक चला. इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और लड़के ने दूसरी शादी रचा ली. फिर भी निशा किसी तरह अपने ससुराल में रहने को मजबूर थी. 


पति जटेश्वर निशा के साथ अक्सर मारपीट करता था. इसी से नाराज होकर निशा मायके चली आई थी. बीती रात उसके पति ने उसे फ़ोन कर बुलाया और गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, निशा को दो बेटियां हैं. फिलहाल इस घटना के बाद दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता