ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बेगूसराय में बेटे ने बाप को मारी गोली, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

बेगूसराय में बेटे ने बाप को मारी गोली, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके की है. यहां एक बेटे ने अपने ही बाप को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. घायल की पहचान  विजयलख वार्ड संख्या 10 चकहमिद के रहने वाले पंजाबी यादव के बेटे रामबहादुर यादव के रूप में की गई है, जिनकी उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है.


परिजनों ने पीड़ित के चौथे पुत्र ओमी यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. घरवालों का कहना है कि बहियार से आते ही आरोपी किसी बात को लेकर घर के लोगों से बहस करने लगा. उसका हस्तक्षेप करने पर उसने अपने पिता पर गोलियों से हमला बोल दिया, जिसमें पीड़ित के शरीर में एक गोली लग गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.


वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता