ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक नाबालिक लड़की का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्

बिहार: कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक नाबालिक लड़की का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को घर में ही फंदे से लटका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव की है।


बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी के परिजन गेंहूं की फसल काटने के लिए खेत में गए थे। इसी बीच बदमाशों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर उसके शव को उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका दिया। घर के लोग जब वापस लौटे तो लड़की का शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों और स्वजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई हैं। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता