ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: जयमाला के दौरान जमकर हुई हर्ष फायरिंग, बारात गए इंटर के छात्र को लगी गोली

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह और सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग करना आम बात हो गई है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।ताजा मामला बेगूस

बिहार: जयमाला के दौरान जमकर हुई हर्ष फायरिंग, बारात गए इंटर के छात्र को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शादी समारोह और सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग करना आम बात हो गई है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बारात में जयमाला के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव की है।


गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान नया गांव थाना क्षेत्र के साफापुर वार्ड संख्या पांच निवासी सुबोध यादव का 20 वर्षीय बेटे राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सफापुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के बेटे लालू कुमार की शादी शुक्रवार को शादी थी। बारात तय समय पर मनियप्पा गांव पहुंच गई थी। जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी बारात गए इंटर के छात्र राकेश को गोली लग गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि गोली पीड़ित के बाएं हाथ में लगी, जिससे युवक की जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरे मामले पर मटिहानी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, परिजन छिपाकर कहीं इलाज़ करा रहे हैं।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता