ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: बच्चों के विवाद में हो गया बड़ा कांड, जेठानी ने देवरानी को मौत के घाट उतारा; ससुरालवाले फरार

BEGUSARAI: बेगूसराय में बच्चों के विवाद को लेकर एक जेठानी ने अपनी देवरानी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समेत घर से सभी लोग फरार हो गए हैं। घटना खोदावंदपुर थाना क्

बिहार: बच्चों के विवाद में हो गया बड़ा कांड, जेठानी ने देवरानी को मौत के घाट उतारा; ससुरालवाले फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बच्चों के विवाद को लेकर एक जेठानी ने अपनी देवरानी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समेत घर से सभी लोग फरार हो गए हैं। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव की है।


मृतक महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव वार्ड 6 के रहने वाले लल्लू राम की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर में गोतनी के बच्चे के साथ कुछ विवाद हुआ था। इसी विवाद से नाराज होकर गोतनी ने ही रूबी को गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को घर में ही बंद कर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि मृतका रूबी का पति बेंगलुरु में मजदूरी करता था और वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। रूबी के पति के द्वारा फोन किया गया कि रूबी के साथ कुछ हो गया। जब मायके वाले रूबी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि रूबी घर में मृत पड़ी थी और सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता