ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में वार्ड सदस्य के पति ने की फायरिंग, दो लोग घायल

BEGUSARAI : इस वक्त की ताजा खबर जिले से आ रही है जहां एक वार्ड सदस्य के पति की तरफ से फायरिंग की गई है। फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक महिला और एक पुरुष शाम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त की ताजा खबर जिले से आ रही है जहां एक वार्ड सदस्य के पति की तरफ से फायरिंग की गई है। फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 


घटना सिंघौल हॉल थाना इलाके के नागदाह वार्ड नंबर 10 की है। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद में वार्ड सदस्य के पति ने फायरिंग की है जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। किशन देव महतो के जमीन पर वार्ड सदस्य के पति और उसके गुर्गे जबरदस्ती घेराबंदी कर रहे थे जिसकी जानकारी लगने के बाद सुबह सवेरे किशन देव महतो ने घटनास्थल पर पहुंच कर विरोध जताना शुरू किया। बात आगे बढ़ गई और इसी दौरान वार्ड सदस्य के पति मनोज महतो ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में किशन देव महतो और सावित्री देवी को गोली लग गई।


किशन देव महतो और सावित्री देवी को गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वार्ड सदस्य का पति अपने सहयोगियों के साथ वहां से निकल भागा। सिंघौल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर किसी तरह काबू पाया है। सिंघौल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा है कि वार्ड सदस्य के पति और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता