ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पहले गला दबाया फिर जिंदा जलाकर मार डाला

BEGUSARAI: सरकार दहेज प्रथा पर रोक के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बेटियां लगातार दहेज की बलि पर चढ़ाई जा रही है. बेगूसराय जिले में फिर एक बार एक विवाहिता दहेज की शिकार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI:  सरकार दहेज प्रथा पर रोक के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बेटियां लगातार दहेज की बलि पर चढ़ाई जा रही है. बेगूसराय जिले में फिर एक बार एक विवाहिता दहेज की शिकार हो गई. 

दहेज में बाइक न मिलने पर नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन जब पत्नी नहीं मरी तो उसने उसे जिंदा जला दिया. पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या करने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

 मामवा खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है. महिला की पहचान सुनील सहनी की पत्नी  खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप  ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है. बताया जा रहा है कि चेरियाबरियारपुर थाना के कुम्भी गांव की रहने वाली खुशबू की शादी बिजुलिया गांव के सुनील सहनी के साथ हुई थी. मृतका के परिजनों का कहना है कि बाइक को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित किया जाता था. मायके वालों ने जब बाइक नहीं दिया तो ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी. शुक्रवार की रात गले में फंदा डालकर एवं उसके बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपित घर छोड़कर फरार  हो गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता